insamachar

आज की ताजा खबर

Chardham Yatra of Uttarakhand
भारत

उत्तराखंड में कल स्‍थगित की गई चारधाम यात्रा आज फिर शुरु

उत्तराखंड में बारिश और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की आशंका के कारण कल स्‍थगित की गई चारधाम यात्रा आज फिर शुरु हो गई है। चारधाम यात्रा का संचालन जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि भारी बारिश, भूस्खलन या अन्य कारणों से किसी स्थान पर यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर होल्डिंग एरिया में ही रुकें। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *