insamachar

आज की ताजा खबर

Several major rivers in Bihar, including the Ganga, Punpun, Gandak, and Kosi, are in spate.
भारत

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राज्य के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

बिहार में गंगा समेत आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना सुरक्षा दीवार के सभी 108 गेट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। नालंदा के अस्थावां और पटना के धनरूआ में तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना समेत आठ जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *