insamachar

आज की ताजा खबर

Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh and the Chief of the Japan Air Self-Defense Force flew in a Tejas fighter aircraft.
Defence News भारत

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख, जनरल ताकेहिरो मोरीता ने आज जोधपुर में भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में एक साथ उड़ान भरी। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की यह उड़ान जोधपुर में चल रहे संयुक्त हवाई अभ्यास वीर गार्जियन 2026 के दौरान हुई है। यह पहला मौका है जब किसी द्विपक्षीय अभ्यास के तहत जापानी लड़ाकू विमान भारत की धरती से उड़ान भर रहे हैं।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसे भारत-जापान रक्षा संबंधों में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जनरल मोरीता का तेजस उड़ाने का फैसला भारत के स्वदेशी विमान पर उनके गहरे भरोसे को दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र और विमान उत्पादन तेजी से आगे बढ़ रहा है। उधर, जापानी वायुसेना प्रमुख जनरल मोरीता ने भारतीय मेहमाननवाजी की तारीफ की और तेजस को भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान तथा तकनीकी नवाचार का एक बेहतरीन प्रतीक बताया।

9 सितंबर से शुरू हुआ ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। इस अभ्यास के तहत दोनों देशों की वायुसेनाएं काल्पनिक युद्ध परिस्थितियों के जरिए अपनी हवाई युद्ध क्षमताओं को परख रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *