insamachar

आज की ताजा खबर

Arab parties have agreed to support Gadi Eizenkot, leader of the Yashar party, for the position of Prime Minister of Israel.
अंतर्राष्ट्रीय

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने यशर पार्टी के नेता गैडी आइज़ेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके साथ ही आइज़ेनकोट को 120 सदस्यीय संसद नेसेट के 67 सदस्यों का समर्थन मिल गया है।

ज्वाइंट लिस्ट ने कल घोषणा की कि वह सरकार गठन पर विचार-विमर्श के दौरान राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के समक्ष औपचारिक रूप से गैडी आइज़ेनकोट के नाम की सिफारिश करेगा। इस तरह राम पार्टी के आठ सदस्यों के साथ ज्वाइंट लिस्ट के 11 सांसद भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

इस घटनाक्रम के बाद गैडी आइज़ेनकोट प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आगे हो गए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, गैडी आइज़ेनकोट अपनी सरकार में अरब दलों को शामिल करने का पहले विरोध कर चुके हैं। उनका कहना था कि ये दल गठबंधन में शामिल होने की उनकी शर्तों पर खरे नहीं उतरते।

राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। वे उस नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे, जिसके पास सरकार गठन की सबसे अधिक संभावना होगी। चुने गए नेता को गठबंधन सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय मिलेगा। जरूरत पड़ने पर इसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है। निर्धारित समय में सरकार नहीं बन पाने की स्थिति में देश में फिर से चुनाव हो सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *