भारत

केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्‍व में केन्‍द्र के एक दल ने कल चंड़ीगढ़ में किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्‍व में केन्‍द्र के एक दल ने कल चंड़ीगढ़ में किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दोनों पक्ष 22 फरवरी को अगले दौर की बात करने पर सहमत हुए।

कल शाम बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बातचीत सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अगली बैठक में शामिल होंगे।

किसान प्रतिनिधियों के दो संगठन-यूनाइटेड किसान मोर्चा -गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा- इस बैठक में शामिल हुए। किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवान और सरवन सिंह पंधेर सहित 28 किसानों ने बातचीत में हिस्‍सा लिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago