अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में चट्टोग्राम की एक अदालत ने आज चिन्‍मय कृष्‍णादास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका रद्द कर दी

बांग्लादेश में चट्टोग्राम की एक अदालत ने आज चिन्‍मय कृष्‍णादास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका रद्द कर दी। बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोट के प्रवक्‍ता और इस्‍कॉन के पूर्व पुजारी चिन्‍मय कृष्‍णादास को पिछले वर्ष 25 नवम्‍बर को ढाका हवाई अड्डे से देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समय वे जेल में हैं।

भारत के गृह मंत्रालय ने चिन्‍मय दास की गिरफ्तारी पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए बंगलादेश सरकार से कहा है कि वे अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

ब्रिटेन के सांसदों ने भी चिन्‍मय दास की गिरफ्तारी और बांग्लादेश के हिन्‍दू अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों पर चिंता व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

9 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

10 घंटे ago