भारत

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एक डिजिटल प्रदर्शनी लगाई गई

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एक डिजिटल प्रदर्शनी लगाई गई है। ये कानून हैं- भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम। ये नए कानून पिछले वर्ष पहली जुलाई से देश में लागू किए गए थे और यह भारतीय न्‍याय व्‍यवस्‍था में एक ऐतिहासिक बदलाव था। साइबर अपराध और संगठित अपराध जैसी वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए नए कानून शुरू किए गए थे। इन नए कानूनों ने भारतीय दण्‍ड संहिता-आईपीसी, आपराधिक प्रक्रिया स‍ंहिता-सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम का स्‍थान ले लिया है।

महाकुंभ मेला सिर्फ आस्था का ही केन्द्र नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं को, उनसे जुड़े कानूनी अधिकारों और न्याय के संबंध में, जानकारी पहुंचाने का माध्यम भी बन गया है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने, तीन नए कानूनों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए, मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्टॉल लगाए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड ऑपरेटर, ओम कुमार गुप्ता ने कहा कि, वे जनता को बहुत ही सरल भाषा में, नए कानूनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पुराने जो कानून थे वो काफी जटिल थे, लेकिन जो नए कानून आए हैं, इसमें काफी जनता को सहूलियत है, उसकी एफ.आई.आर. जल्‍दी लिखी जाती है, अगर एफ.आई.आर. नहीं हुई तो, कानून पर धाराएं लगा करके और उसके बाद निस्‍तारण जल्‍दी से हो और उसकी चार्जशीट जल्‍दी से फाइल की जाए।

हम कलाकार अपने गीत के माध्‍यम से, अपने नाटक के माध्‍यम से इस कुंभ मेले में यह दिखा रहे हैं कि आप जगिये और एक कुशल व्‍यक्तित्‍व का परिचय देते हुए आप स्‍नान करिये, भीड़-भाड़ से थोड़ा बचिये और आप स्नान करते हुए निकलते रहिये।

भारत की न्याय प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, कुशल और आधुनिक समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन तीन नए कानूनों को लागू किया गया हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण किया

गृह मंत्रालय ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण…

24 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान)…

34 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

2 घंटे ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

2 घंटे ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

2 घंटे ago