चक्रवात दित्वा के चलते श्रीलंका के कोलंबो में फंसे 335 भारतीयों को सुरक्षित तिरुवनंतपुरम ले आई है। ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत चक्रवात के कारण श्रीलंका में फंसे भारतीयों को कल रात वायुसेना के विमानों से तिरुवनंतपुरम लाया गया। चक्रवात के बाद राहत सामग्री पहुँचाने, श्रीलंका गए वायुसेना के आईएल 76 और सी130जे विमानों ने कोलंबो से फंसे भारतीयों को निकालकर तिरुवनंतपुरम पहुँचाया। यहां से उनके घर के लौटने के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय से एमआई 17 वी मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर श्रीलंका में बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए थे, और गरुड़ विशेष बल भी वहाँ तैनात थे। श्रीलंका में भारतीय वायु सेना का बचाव अभियान आज भी जारी रहेगा।
रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…