भारत

JIM&WS पहलगाम, NIM उत्तरकाशी और HMI दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों के एक संयुक्त अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की

देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस) पहलगाम, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों के एक संयुक्त अभियान दल ने 23 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 26 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अभियान का नेतृत्व एनआईएम उत्तरकाशी के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया और जेआईएम एंड डब्ल्यूएस पहलगाम के प्रिंसिपल कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया और इसमें पांच प्रशिक्षकों: हवलदार राजेंद्र मुखिया (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस), राकेश सिंह राणा (एनआईएम), सुब बहादुर पाहन (एनआईएम), पासंग तेनजिंग शेरपा (एचएमआई), और हवलदार थुपस्तान त्सेवांग (एचएमआई) की एक विशिष्ट टीम शामिल थी। इस दल ने अपने जलवायु अनुकूलन के भाग के रूप में 18 अप्रैल, 2025 को माउंट लोबुचे (6,119 मीटर) की चोटी पर भी चढ़ाई की थी।

पर्वतारोहियों ने कठिन मौसम और अत्यधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों का सामना करते हुए असाधारण साहस, लचीलेपन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिससे भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित हुआ है। एवरेस्ट बेस कैंप तक सुरक्षित उतरने के बाद टीम अब काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

60 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

1 घंटा ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago