अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में अमरीका के हमलों की खबर के बीच राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

वेनेजुएला में अमरीका के हमलों की खबर के बीच राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। राजधानी काराकास में सात विस्फोटों और कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाजें सुनने के बाद वेनेजुएला सरकार ने अमरीका पर कई राज्यों में नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले का आरोप लगाया है।

इस बीच, कराकस में विस्फोटों से पहले जारी सैन्य गतिविधि के मद्देनजर संघीय विमानन प्राधिकरण ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अमरीकी वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कराकस में एक सैन्य अड्डे के हैंगर से धुआं उठता देखा गया। विभिन्न इलाकों के लोग सड़कों पर आ गए।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को लागू करने का आदेश दिया और देश में अशांति की घोषणा कर दी। वेनेजुएला सरकार ने अपने समर्थकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।

ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब अमरीकी सेना मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है। कल वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमरीका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

21 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

23 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

40 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

41 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

43 मिनट ago