छत्तीसगढ़ में आज बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में चौदह माओवादी मारे गए हैं। राज्य के बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिलों में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से एक मुठभेड़ सुकमा जिले के कोंटा इलाके में हुई, इसमें 12 नक्सली मारे गये हैँ। वहीं दूसरी मुठभेड़ बीजापुर जिले के बासागुडा इलाके में हुई है इसमें दो नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा मौके से ए के-47 और एसएलआर राइफल सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…