आज का अखबार हिंदी 11 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमण्‍डल में शामिल म‍ंत्रियों को विभागों की जिम्‍मेदारी सौपें जाने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- मंत्रिमण्‍डल पर मोदी की मुहर। चारों प्रमुख विभागों में नहीं फेरबदल, शिवराज को कृषि। अमर उजाला लिखता है- गठबंधन सरकार में भी भाजपा ने दिखाया दम, अहम मंत्रालय खुद ही रखे। वहीं दैनिक जागरण ने मोदी सरकार द्वारा पहले ही दिन अहम फैसले लिये जाने की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- गांवों और शहरों में बनेंगे तीन करोड नये घर, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला।

पटना समेत बिहार के 21 जिलों में चली लू, पारा 40 के पार, गर्मी से बच्‍चों का हुआ बुरा हाल- दैनिक भास्‍कर की खबर है। जनसत्‍ता लिखता है- उत्‍तर पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का एक और दौर, अगले पांच दिन में तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ सकता है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- दिल्‍ली पर गर्म हवाओं का हमला और बढा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

आदित्‍य एल-1 ने दिखाई सौर ज्‍वालाओं की अद्भुत तस्‍वीरें, यान के दो रिमोट सेंसिंग उपकरणों ने कैद की सूर्य की गतिविधियां- राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित है आदित्‍य एल-1, सितम्‍बर में लॉन्‍च हुआ और जनवरी में पहुंचा।

यूरोपीय संघ के चुनावों में दक्षिणपंथी दलों को बडी सफलता मिलने की खबर भी कई अखबारों की सुर्खी है। अमर उजाला लिखता है- ईयू में धुर-दक्षिणपंथियों की जीत, सत्‍तारूढ ताकतें हिलीं, मैक्रों को हार।

दैनिक भास्‍कर ने शोध शीर्षक से विशेष खबर प्रकाशित की है- इंटरनेट की लत से किशोरों की मेमोरी घट रही, लगातार चिडचिडे होते जा रहे।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

8 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

8 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

10 घंटे ago