आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 16 अगस्त 2024

देशभर में स्‍वतंत्रता दिवस मनाये जाने का समाचार और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संबोधन आज हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- देशभर में तिरंगे को शान से दी गई सलामी। दैनिक जारगण की सुर्खी है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगातार ग्‍यारहवीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, 98 मिनट के संबोधन में तमाम मुद्दो को छुआ।

फुहारों के बीच आजादी का जश्‍न, बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्‍साह, कामांडो के घेरे में रहा लाल किला नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में दुष्‍कर्म के विरोध में देशभर में आक्रोश की खबर सभी अखबारों में है। कोलकाता के अस्‍पताल में तोड-फोड, बारह उपद्रवी गिरफ्तार, जनसत्‍ता की सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- देशभर में डॉक्‍टरों का प्रदर्शन तेज, आज भी जारी रहेगी हडताल। हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- कोलकाता में हमले से गुस्‍सा बढा, आज इंडिया गेट पर जुटेंगे डॉक्‍टर।

आसियान देशों के छात्रों को मिलेगी 50 फेलोशिप, कृषि की उच्‍च शिक्षा के लिए होगी यह फेलोशिप राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है।

ऊंची कीमतों से कम हुआ सोने का आयात, सितम्‍बर से त्‍योहारी खरीदारी शुरू होने पर बढ सकती है मांग। जनसत्‍ता की सुर्खी है।

ग्‍लोबल महिला प्रवासी कबड्डी लीग में हिस्‍सा लेंगी 15 टीमें राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। पत्र लिखता है- महिला कबड्डी को वैश्विक स्‍तर पर बढावा देने के लिए पहली बार किया जा रहा है आयोजन।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago