आज का अखबार हिंदी 16 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भोजशाला परिसर मामले में पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मध्‍य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय को रिपोर्ट सौंपे जाने, और पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप पर हमले से संबंधित खबरे आज अनेक अखबारों की सुर्खिया हैं। पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग की दो हजार पन्‍नों की रिपोर्ट के हवाले से अमर उजाला लिखता है- वाग देवी की खंडित प्रतिमा और कई शिलालेख मिलने का दावा। जनसत्ता लिखता है- भोजशाला में ब्रह्मा, गणेश और नरसिंह की मूर्तिया। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- मंदिरों के अवशेष से बना भोजशाला परिसर। पंजाब केसरी ने लिखा है- अगली सुनवाई 22 जुलाई को।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है- जानलेवा हमले में ट्रंप ने कान का एक हिस्‍सा खोया, पहले इंटरव्‍यू में कहा-मौत तो तय थी।

अमर उजाला ने इस हमले के बाद ट्रंप के पक्ष में बडी सहानुभूति पर लिखा है- सर्वे करने वाली एजेंसियों का दावा आज हों चुनाव तो भारी बहुमत से ट्रंप बनेंगे राष्‍ट्रपति।

सीबीआई की प्राथमिकी को चुनौती देने वाली कर्नाटक के उप-मुख्‍यमंत्री डी. के शिव कुमार की याचिका खारिज होने की खबर वीर अर्जुन, अमर उजाला, जनसत्ता और राष्‍ट्रीय सहारा के पहले पन्‍ने पर है।

एम्‍स में जल्‍द की जाएगी चेहरा प्रत्‍यारोपण की सुविधा दैनिक जागरण के बॉटम स्‍प्रेड पर है।

राष्‍ट्रीय थिंक टैंक एन.ए.पी.आई द्वारा खिलाडियों और फिल्‍म स्‍टार को पत्र लिखकर मानक से अधिक मात्रा वाले नमक, चीनी और वसा के खाद्य उत्‍पादो का विज्ञापन न करने की अपील राजस्‍थान पत्रिका में है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

12 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

12 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

13 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

13 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

14 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

14 घंटे ago