छत्तीसगढ में हुई मुठभेड को नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान और जनसत्ता ने सुरक्षा बलों की बडी कामयाबी बताया है। राष्ट्रीय सहारा कहता है भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गये हैं।
सर्वोच्च न्यायालय की यह टिप्पणी की मतपत्र कि व्यवस्था लागू करना व्यवहारिक नहीं लगता, हिन्दुस्तान में है। पत्र में आगे लिखा है कि तंत्र पर संदेह नहीं होना चाहिए।
जनसत्ता ने निर्वाचन आयोग के इस बयान को दिया है कि सभी दलों को समान अवसर देने को प्रतिबद्ध है आयोग।
अमर उजाला ने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के इस बयान को दिया है कि दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ रहा है भारत का सकल घरेलू उत्पाद। पत्र आगे लिखता है कि घरेलू मांग में तेजी और कामकाजी उम्र की बढती आबादी से होगा लाभ।
संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम सभी अखबारों में है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है शीर्ष दस में है चार बेटियां। दैनिक जागरण ने इसे कामयाबी की राह बताते हुए लिखा है कि एक हजार सोलह सफल उम्मीदवारों में तीन सौ 52 महिलाएं।
आज रामनवमी के अवसर पर आयोध्या की जगमग सभी अखबारों में सचित्र है। दैनिक भास्कर लिखता है नये घर में पहला जन्मोत्सव। पत्र आगे लिखता है पांच सौ साल बाद रामलला की आज राजोपचार पूजा। पंजाब केसरी के अनुसार रामनवमी पर आयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक की तैयारी पूरी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…