आज का अखबार हिंदी 20 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज होने और भीषण गर्मी का अलर्ट आज के ज्‍यादातर अखबारों की सुर्खियां हैं। जनसत्‍ता लिखता है- 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज। 695 उम्‍मीदवार मैदान में, पांच मंत्रियों और राहुल की किस्‍मत दांव पर।

दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी और चुनाव सरगर्मी में जोरदार जंग।

स्‍वाति मालीवाल केस में सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची पुलिस, वीडियों रिकॉर्डर जब्‍त, सडकों पर उतरी आप- दैनिक भास्‍कर में है।

दैनिक जागरण लिखता है- पीए बिभव पर सुबूतों को नष्‍ट करने का शक। दैनिक ट्रिब्‍यून ने बिभव कुमार की गिरफ्तारी को प्रमुखता दी है।

दैनिक भास्‍कर ने अपनी एक्‍सक्‍लूसिव खबर में लिखा है- दुनिया की स्‍पेस कैपिटल बनने जा रहा तमिलनाडु, यहां सैटेलाइट बनाने से लॉचिंग तक के लिए नया स्‍पेस पोर्ट होगा।

सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के थाईलैंड ओपन जीतने की खबर हिन्‍दुस्‍तान, नवभारत टाइम्‍स और दैनिक‍ जागरण के मुख पृष्‍ठ पर है।

दैनिक भास्‍कर ने उत्‍तराखण्‍ड के चमोली जिले में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का मनोहारी चित्र देते हुए लिखा है- पांच सौ तरह के फूल खिले, एक जून से खुलेगी फूलों की घाटी। हिन्‍दुस्‍तान ने हेमकुण्‍ड साहिब के कपाट 25 मई से खुलने की जानकारी देते हुए लिखा है- पैंतीस सौ तीर्थयात्री एक दिन में दर्शन कर सकेंगे।

Editor

Recent Posts

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…

6 घंटे ago

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात की

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से…

6 घंटे ago

अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में आठ लोगों की मौत

अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…

6 घंटे ago

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हरा…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, अमरीकी जेट विमानों को गिराए जाने से ईरान वार्ता पर कोई असर नहीं

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…

6 घंटे ago