आज का अखबार हिंदी 23 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज के लगभग सभी अखबारों ने नीट परीक्षाओं पर बडी कार्यवाही को सुर्खीयों में दिया है। अमर उजाला लिखता है – एनटीए महानिदेशक पर गाज, केंद्रीय एजेंसी को समग्र जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी, एनटीए पुर्नगठन के लिए समिति बनी। जनसत्‍ता के शब्द हैं- प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में सुधार की कवायद। दैनिक ट्रि‍ब्‍यून की बडी़ खबर है- परीक्षा धांधली पर होगी दस साल की कैद। अखबारों के पहले पन्‍ने पर आज होने वाली पीजी परीक्षा रद्द करने की खबर भी दी है।

जीएसटी परीषद के महत्‍वपूर्ण फैसलों पर लगभग सभी अखबारों की नजर है। प्‍लेटफॉर्म सहित कई रेल सेवाओं पर जीएसटी नहीं है लिखा है- देशबन्‍धु और नवभारत टाइम्‍स ने, लिखा है- रेल सेवाएं और छात्रावास जीएसटी से मुक्‍त। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है आधार पंजीकरण जरूरी। हिन्‍दुस्‍तान ने वित्‍तमंत्री के इस बयान को अहमितयत दी है- राज्‍य तय करे पेट्रोलियम दरें।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच विभिन्‍न समझौतों को भी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर दिया है।

दिल्‍ली हवाई अड्डे इमिग्रेशन की फास्‍ट ट्रैक सुविधा दैनिक भास्‍कर की खबर है- पत्र ने पहली बार शीर्षक से लिखा है- अब इमिग्रेशन लाइन से मुक्ति।

हर‍िभूमि और दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- प्‍याज की कीमतों पर सरकार की नज़र, बफर स्‍टॉक के लिए 71 हजार टंन प्‍याज खरीदा।

अमर उजाला ने मौसम का जिक्र करते हुए लिखा है- मॉनसून के 27-28 जून पहुंचने की उम्‍मीद, अभी तक बिना किसी बाधा के आगे बढ रहा है।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा गुफा में संपंन्‍न होने की खबर देशबन्‍धु में है। सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जिक्र भी कई अखबारों में है।

राजस्‍थान पत्रिका का एक रोचक आलेख ध्‍यान खीचता है- पत्र ने लिखा है- 29 जून को क्रिकेट विश्‍वकप का विजेता सामने होगा, लेकिन जीते कोई भी खुशियां भारत के बीच बटेंगी, क्‍योंकि हर देश के खिलाडी का भारत से जुडाव है, क्‍योंकि हर टीम में कोई न कोई भारतीय मूल का खिलाडी है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

2 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

5 घंटे ago