आज का अखबार हिंदी 24 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा लगातार सातवां बजट पेश करने और बजट में रोजगार, स्किल ट्रेनिंग, एम.एस.एम.ई. और मिडिल क्‍लास पर विशेष ध्‍यान दिए जाने की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- बेरोजगारों, मध्‍य वर्ग पर मेहरबानी। प्राकृतिक खेती करेंगे किसान, केन्‍द्र सरकार ने आम बजट में एक लाख बावन हजार करोड रुपये का आवंटन कृषि क्षेत्र के लिए किया। वहीं, राष्‍ट्रीय सहारा ने इसे समृद्धि लाने वाला बजट बताया है। जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- केन्‍द्र में गठबंधन सरकार, बजट में आंध्र, बिहार, रोजगार।

नवभारत टाइम्‍स ने नीट-यू.जी. परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- दुबारा नहीं होगा नीट-यू.जी., सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरी परीक्षा में गडबडी के सुबूत नहीं।

कमला की एंट्री से जोश में डेमोक्रेट्स, 11 लाख नए डोनर्स का मिला साथ- राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है- पहली बार अमरीका में अश्‍वेत महिला राष्‍ट्रपति पद की दावेदार।

दैनिक जागरण ने अपने पेरिस ओलिम्पिक पन्‍ने पर कुछ यूं खबरें प्रकाशित की हैं- स्‍वर्णिम उडान भरने को तैयार भारतीय चीडिया। सात्विक-चिराग, स्‍वर्ण के प्रबल दावेदार, ओलिम्पिक में रजत और कांस्‍य जीत चुकी सिंधु की नजरें पदक का रंग बदलने पर। वहीं, इसी पन्‍ने पर एक और खबर सबका ध्‍यान आकर्षित कर रही है, 11 साल की बच्‍ची से लेकर 61 साल की बुजुर्ग तक पेरिस में दिखाएंगी रंग।

उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड समेत 11 राज्‍यों में आज तेज बारिश का अलर्ट, गुजरात में बाढ के हालात- अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र लिखता है- लगातार दूसरे दिन वर्षा से दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में राहत। मुम्‍बई में सडकें जलमग्‍न।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

6 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

7 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

7 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

7 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

7 घंटे ago