आज का अखबार हिंदी 25 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर कल शाम राजनेताओं की टिप्‍पणियों के साथ समाप्‍त हो गया। हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी के शब्‍दों को कुछ यूं प्रकाशित‍ किया है- विरासत कर पर नया सियासी बवंडर, पीएम मोदी का आरोप कांग्रेस मां-बाप से विरासत में मिलने वाली सम्‍पत्ति पर भी कर लगायेगी। दैनिक जागरण लिखता है- छत्‍तीसगढ में पी एम मोदी ने सैम पित्रोदा के विरासत टैक्‍स वाले बयान पर दी कडी प्रतिक्रिया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्‍द्रा बैंक के खिलाफ की कडी कार्रवाई। ऑनलाइन खाते खोलने और क्रेडिट कार्ड पर लगाई रोक, नवभारत टाइम्‍स सहित कई अखबारों में है।

दस शहरों में तापमान 40 डिग्री पार, स्‍कूलों में अब बजेगी पानी की घंटी राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- बढती गर्मी के कारण शिक्षा निदेशालय ने जारी की एडवाजरी। स्‍कूल टाइम में छात्रों के लिए तीन बार बजाई जाएगी पानी पीने के लिए घंटी। निजी स्‍कूलों में ई डब्‍ल्‍यू एस की सीटों पर तीस अप्रैल से आवेदन हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

जल संकट से सीखा सबक, ढाई सौ किसानों ने नहीं लगाई धान की फसल। छत्‍तीसगढ में धमतरी जिले के ग्राम परस्‍तराई में पिछले वर्ष जल संकट के बाद किसानों ने की सामूहिक पहल दैनिक जागरण में है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

5 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

5 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

8 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

8 घंटे ago