आज का अखबार हिंदी 25 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अमर उजाला ने बजट पर विपक्ष के प्रदर्शन को सुर्खी बनाया है। पत्र लिखता है- राज्‍यों से भेदभाव का आरोप, विपक्ष का प्रदर्शन। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- संसद के दोनों सदनों में तीखी बहस, भेदभाव बना मुद्दा, विपक्ष का हंगामा। वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन के शब्‍दों को प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- वित्‍त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को बेतुका बताया। हरिभूमि ने वित्‍त मंत्री के शब्‍दों को प्रकाशित किया है- विपक्ष ऐसी राजनीति से बाज आएं।

सील ही रहेगा शम्‍भू बॉर्डर- राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। पत्र लिखता है-सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाने को कहा।

काठमांडू में उडान भरते ही क्रैश हुआ छोटा प्‍लेन, 18 की मौत- नवभारत टाइम्‍स सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।

वहीं, जनसत्‍ता ने कूपवाडा में मुठभेड की खबर सचित्र प्रकाशित की है, सेना का जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया।

दुश्‍मन की मिसाइल को आसमान में धवस्‍त कर देगी भारत की एडी-वन, रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता की दिशा में भारत ने बढाया एक और कदम- दैनिक जागरण की खबर है।

वहीं, दैनिक भास्‍कर ने पेरिस ओलिम्पिक की खबर को भी अहमियत दी है। ओलिम्पिक के सबसे बडे खेल एथलेटिक्‍स की प्रतिद्वंद्विता जमैका के उसैन बोल्‍ट के सौ मीटर के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पर होंगी नोआह लॉयल्‍स और जैकब्‍स की नजरें।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago