आज का अखबार हिंदी 25 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

18वीं लोकसभा के पहले सत्र से जुडी खबरों को सभी समाचार पत्रों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्‍ता लिखता है-शासन में सहमति जरूरी, सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी। वीर अर्जुन के शब्‍द हैं- प्रधानमंत्री ने कहा देश जिम्‍मेदार विपक्ष चाहता है। देशबन्‍धु की सुर्खी है- प्रधानमंत्री मोदी तीसरे कार्यकाल में तीन गुना काम करेंगे। हरिभूमि लिखता है- यह संसदीय लोकतंत्र में गौरव का दिन है, स्‍वतंत्रता के बाद पहली बार नई संसद में ली जा रही शपथ।

हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- सत्ता पक्ष में इमरजेंसी पर घेरा, विपक्षी सांसद संविधान की प्रति लेकर पहुंचे। नीट यूजी मामलें से जुडी खबरों को भी सभी अखबारों ने विस्‍तार से‍ दिया है। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है यूपीएससी परीक्षाओं की निगरानी ए.आई. से भी।

पत्र लिखता है नीट और नेट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुडे विवादों के बीच यूपीएससी ने अपनी विभिन्‍न परीक्षाओं में धोखाधडी और छद्म उम्‍मीदवारों को रोकने के लिए चेहरे की पहचान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता-ए.आई. आधारित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का इस्‍तेमाल करने का निर्णय किया है।

देशबन्‍धु ने बदलते मौसम को सुर्खी दी है- दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में बदला मौसम का मिजाज। दिल्‍ली एनसीआर से लेकर यूपी, राजस्‍थान, बिहार सहित कई राज्‍यों में भीषण गर्मी से राहत मिली।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

7 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

7 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

7 घंटे ago