खेल

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने सुपर 8 के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, भारत ने कल शाम सेंट लूसिया में सुपर 8 के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए। 206 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन पर रोक दिया।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट विंसेंट के किंग्स्टन में सुपर-8 का अंतिम मुकाबला चल रहा है। फिलहाल वर्षा के कारण मैच रुका हुआ है। बृहस्‍पतिवार को गुयाना में सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला आज होगा।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

6 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

6 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

6 घंटे ago