आज का अखबार हिंदी 29 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राष्‍ट्रीय राजधानी में कल हुई रिकॉर्ड बारिश की खबर सभी अखबारों में सचित्र है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- मॉनसून की एंट्री, मानो आसमान टूट पडा। दैनिक जागरण के अनुसार दिल्‍ली में मॉनसून के पहले ही दिन टूटा 88 साल का रिकॉर्ड। घंटों जाम से जूझते रहे लोग सभी अखबारों ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयर पोर्ट के टर्मिनल-1 की छत के एक हिस्‍से के गिरने की खबरें विस्‍तार से दी हैं।

नीट परीक्षा मुद्दे को लेकर संसद में कल हुए हंगामे पर जनसत्‍ता की खबर है- परीक्षाओं में धांधली पर चर्चा के लिए अडा विपक्ष, लोकसभा नहीं चली। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- नीट पर सडक से सदन तक सियासी शब्‍द बाण। उधर राजयसभा में कल विपक्ष के हंगामे पर सभापति जगदीप धनखड का यह बयान भी अखबारों में है कि लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई।

दैनिक जागरण ने जम्‍मू संभाग के बनिहाल से रियासी स्‍टेशन तक सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल से एक सौ किलोमीटर की गति से दौडाई गई ट्रेन की खबर को सचित्र देते हुए लिखा है – इस निरीक्षण को संतोषजनक बताते हुए फैसला किया गया है कि इस रूट पर रेलगाडी जल्‍दी ही चलाई जाएगी।

श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए बम-बम भोले के जयघोष से गूंजी घाटी, आज दर्शन करेगा पहला जत्‍था, अमर उजाला में है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago