वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 3 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्‍संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे की खबर आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – सत्‍संग के बाद भगदड, 116 लोगों की मौत। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – लापरवाही का सत्‍संग, भगदड में गई जान। वहीं अमर उजाला सचित्र लिखता है – पचास हजार से ज्‍यादा लोगों की जुटी थी भीड, मृतकों में सात बच्‍चे और सौ से ज्‍यादा महिलाएं।

जनसत्‍ता ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्‍य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचने की खबर दी है। पत्र लिखता है – राजस्‍थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में पहुंचा मॉनसून। वहीं, राष्‍ट्रीय सहारा ने अलकनंदा में उफान की खबर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – बद्रीनाथ मंदिर के निकट भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्‍तर बढा।

हिन्‍दी में भी मेडिकल की पढाई कराने वाला देश में दूसरा राज्‍य बना बिहार, दैनिक भास्‍कर ने यह खबर अपने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित की है।

वहीं दैनिक जागरण के खेल पन्‍ने की खबर है – आज स्‍वदेश पहुंचेगी विश्‍व विजेता टीम, चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस में फंसे थे खिलाडी।

दैनिक भास्‍कर ने शोध शीर्षक से खबर प्रकाशित की है – दिमाग से नियंत्रित होने वाला बायोनिक पैर का ट्रायल सफल, इससे सामान्‍य लोगों की तरह चल सकेंगे पेरों से दिव्‍यांग लोग।

Editor

Recent Posts

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

5 मिनट ago

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…

37 मिनट ago

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू

अमरीका के अंतरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।…

42 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कार्यक्रमों की समीक्षा करने और…

47 मिनट ago