आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 5 अगस्त 2024

पेरिस ओलिम्पिक में हॉकी के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम की ब्रिटेन पर रोमांचक जीत, आज के सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर है। हिंदुस्तान की सुर्खी है- भारत ने दस के दम पर अंग्रेजों को हॉकी में हराया। नवभारत टाइम्स के शब्द है हॉकी में “लगान”, ब्रिटेन को पेनाल्टी शूटआउट में चार-दो से हराकर भारत सेमीफाइनल में। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है- अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे गोलकीपर पी.आर श्रीजेश अंग्रेजों के आगे बने दीवार।

बिना सत्यापन जमीन नहीं ले सकेगा वक्फ बोर्ड। दैनिक जागरण के अनुसार- वक्फ अधिनियम में बडे बदलाव की तैयारी में केन्द्र सरकार। अधिनियम में चालीस संशोधनों के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी। अमर उजाला का कहना है- किसी सम्पत्ति को अपना घोषित नहीं कर पाएंगे वक्फ बोर्ड, कम होंगी बोर्ड की शक्तियां।

जुलाई में बेरोजगारी दर एक दशमलव तीन प्रतिशत घटी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के ताजा सर्वे के हवाले से दैनिक भास्कर लिखता है- बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर सात दशमलव नौ प्रतिशत दर्ज हुई।

ई-वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी राष्ट्रीय सहारा में है। नेशनल हाइवे पर बडी संख्या में लगाए जा रहें हैं ई वी चार्जिंग स्टेशन। हाइवे के किनारे पांच हजार से अधिक चर्जिंग स्टेशनों का लक्ष्य।

बांग्लादेश में सरकार विरोधी छात्र आंदोलन फिर तेज होने को राजस्थान पत्रिका सहित कई अखबारों ने दिया हैं। हसीना सरकार के इस्तीफे की मांग पर अडे आंदोलनकारी। प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ आवामी लीग के बीच भीषण झड़प, पूरे देश में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

2 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

5 घंटे ago