आज का अखबार हिंदी 5 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर पलटवार और अरोपों को लगभग सभी अखबारों ने विस्‍तार से पहले पन्‍ने पर दिया है। दिल्‍ली में कांग्रेस को झटका लिखा है- राष्‍ट्रीय सहारा और नवभारत टाइम्‍स ने। जनसत्ता के शब्‍द हैं- लवली ने दूसरी बार थामा भाजपा का दामन।

देशबंधु लिखता है- चुनाव देखने 23 देशों के पर्यवेक्षक भारत पहुंचे। निर्वाचन आयोन ने कहा, विदेशी पर्यटकों की अबतक की सबसे बडी भागीदारी। लगभग सभी अखबरों ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगोडा के पुत्र की गिरफ्तारी को भी मुख पृष्‍ठ पर दिया है। पुंछ में वायु सेना के काफिले पर किया गया आतंकवादी हमला और एक जवान के शहीद होने की खबर आज लगभग सभी अखबारों ने सुर्खियों में दी है।

दैनिक भास्‍कर लिखता है-चेन्‍नई में पहली बार पारा 40 के पार पहुंचा। पत्र ने विस्‍तृत अध्‍ययन के हवाले से लिखा है- सेहत पर इसका असर होने से बचने के तरीके अपनाने जरूरी। जबकि हिन्‍दुस्‍तान ने सुखद शीर्षक से लिखा है अगले पांच दिन तपन से राहत के आसार। तीसरे चरण के मतदान वाले राज्‍यों में मौसम खुशनुमा हो सकता है। दिल्‍ली में हवा राहत देगी, पूर्वोत्तर राज्‍यों में बारिश संभव।

दैनिक ट्रि‍ब्‍यून के पहले पन्‍ने की खबर है- मुख्‍य न्‍यायाधीश चन्‍द्रचूड ने कहा साइबर अपराधों में फंस रहे हैं किशोर, इससे निपटने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग बढाना होगा।

राष्‍ट्रीय सहारा ने पहले पन्‍ने पर खबर दी है- एक सौ तीस करोड रुपये बिटकोईन जब्‍त, अमरीका के अनुरोध पर ईडी ने की थी कार्रवाई। अमर उजाला ने मुख पृष्‍ठ पर दुष्‍कर्म के आरोप से युवती के मुकरने पर लिखा है- अदालत ने 1 हजार छह सौ 53 दिन की कारावास की सज़ा सुनाई और जुर्माना लगाया।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

3 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

3 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

5 घंटे ago