बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के कारण तख्तापलट के बाद बडे पैमाने पर हिंसा होने की खबर आज अधिकतर अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- बांग्लादेश में उपद्रवी बेलगाम, भारत ने जताई चिंता, अंतरिम सरकार की कवायद तेज। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- बांग्लादेश के हालात से दिल्ली के बाजारों को झटका, आयात-निर्यात हुआ प्रभावित, व्यापारियों की करोडों की पेमेंट अटकी। जनसत्ता के शब्द हैं- सदमें में हसीना, संशय में भविष्य।
पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की दूसरी सुर्खी बनी है। दैनिक भास्कर लिखता है- भारत की शेरनी आज स्वर्णिम सफर पर, एक दिन में तीन दिग्गजों को पटका, फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली महिला रेसलर बनीं। अमर उजाला के शब्द है- ओलिंपिक में मंगल, विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली पहलवान बेटी बनी, तो नीरज ने सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जगाई आस।
कमला ने हासिल किया नामांकन, वाल्ज को चुना अपना रनिंग मेट, नवम्बर में आयोजित राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस का ट्रम्प से होगा मुकाबला, दैनिक जागरण की सुर्खी है।
स्कूलों में विज्ञान और गणित की खेल-खेल में होगी पढाई, सरकारी स्कूलों में दो क्लबों की होगी स्थापना, भाषा पर पकड बनाने का भी होगा पर्याप्त इंतजाम- अमर उजाला की खबर है।
आज से सजेगा दिल्ली में किताबों का संसार, सभी लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा- हिन्दुस्तान में है। बचपन की सहजता को गुम न होने दें, यह रचनात्मकता बढाती है, नई संभावनाओं को जन्म देती है- दैनिक भास्कर ने खास शीर्षक से ये खबर प्रकाशित की है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…