आज का अखबार हिंदी 7 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के बीच बातचीत को अधिकतर अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है।

जनसत्‍ता लिखता है- भारत-ब्रिटेन में एफटीए पर काम को लेकर बनी सहमति।

हरिभूमि ने जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्‍त अभियान को प्रमुखता दी है- मुठभेड में चार आतंकी मारे, एक जवान शहीद और एक घायल, ऑपरेशन अभी जारी।

दैनिक जागरण के अनुसार इस माह के अंत तक शुरू होगी नीट- यूजी की काउंसलिंग, शनिवार को होनी थी काउंसलिंग, अब सुप्रीम कोर्ट का रूख देखने के बाद घोषित किया जाएगा कार्यक्रम।

राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- चुनावी बांड से मिली राशि होगी जब्‍त। सोलह हजार करोड से अधिक का चन्‍दा जुटाने वाले दलों से यह रकम जब्‍त करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर की गई है।

बारिश का कहर शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान ने सुर्खी दी है- अमरनाथ, चारधाम यात्रा बाधित।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- उफान पर नदियां, हिमाचल प्रदेश में 150 सडकें बंद।

दैनिक भास्‍कर मॉनसून ब्रेक शीर्षक से अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में लिखता है- चार धाम सूने, श्रद्धालु अस्‍सी प्रतिशत घटे।

निचले इलाकों में रहने वाले रहें अलर्ट- नवभारत टाइम्‍स के अनुसार उत्‍तराखंड और हिमाचल में हुई बारिश का दिखने लगा है दिल्‍ली में असर। पत्र के अनुसार कई जगहों पर ए.क्‍यू.आई. हुआ 65, लोगों ने ली खुली सांस।

हरिभूमि ने केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा के चौथे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

अमर उजाला ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट की विदाई को प्रथम पृष्‍ठ पर दिया है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

5 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

5 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago