राजग के नेता चुने गए नरेन्द्र मोदी, कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जनसत्ता की खबर है। पत्र लिखता है – मोदी ने कहा, विपक्ष ने लोकतंत्र में लोगों का विश्वास खत्म करने का प्रयास किया। हिन्दुस्तान की सुर्खी है – ताजपोशी की तैयारी पूरी, मोदी को महामहिम मुर्मु ने सरकार बनाने का न्यौता दिया, शपथ ग्रहण रविवार को। अमर उजाला लिखता है – मोदी कल तीसरी बार लेंगे शपथ। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है – मोदी की हैट्रिक के साक्षी बनेंगे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष।
तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, धूल भरी आंधी भी चलेगी अमर उजाला की खबर है। दैनिक भास्कर की खबर है -मई में लू अब तक के सबसे गर्म हीट वेव से डेढ डिग्री ज्यादा। वहीं हिन्दुस्तान ने, उफ्फ गर्मी शीर्षक से लिखा है – दो दिन की राहत के बाद लू फिर सताएगी।
महामुकाबले का विराट खिलाडी, कमजोर पाकिस्तान के लिए कोहली से निपटना आसान नहीं, कल भारत और पाकिस्तान के बीच होगी सबसे बडी भिंडत, दैनिक जागरण की सुर्खी है। वहीं नवभारत टाइम्स ने आईसीसी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार पर सुर्खी दी है। पाकिस्तान के दिग्गजों ने टीम की कमजोरियां गिनाई, अमरीका से मिली हार को बताया काला दिन।
ऑनलाइन गेम बिगाड रहे बच्चों का मूड, शिक्षक दिलाएंगे मोबाइल स्क्रीन से छुटकारा, राजस्थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है – शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन।
गर्मी की छुट्टियों में स्कूल जाकर पेड-पौधे संभाल रहे शिक्षक, नागौर जिले के सरकारी स्कूल में विकसित किया उद्यान, राजस्थान पत्रिका ने ये खबर सचित्र प्रकाशित की है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…