भारत

राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में नई सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया, शपथ ग्रहण समारोह कल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र में नई सरकार के गठन के लिए नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 7 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्रपति से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया था कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता निर्वाचित किया गया है। एनडीए के घटक दलों की ओर से समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपा गया।

राष्ट्रपति भवन के बाहर नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए एक सुदृढ, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनीत प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्होंने राष्‍ट्रपति को सूचित किया है कि वे रविवार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के प्रति सहज हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन अभी बाकी विवरणों पर काम करेगा और तब तक मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप दी जाएगी।

हम भारतवासी खुशनसीब हैं कि कितने बड़े संकटों के बावजूद भी हम आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ाने वाली इकोनॉमी के रूप में जाने गए हैं। ग्रोथ के विषय में भी दुनिया में हमारी वाह-वाही हो रही है। अब एक स्‍टेबल गर्वनमेंट मिलने कारण और परिचित व्यवस्था नेतृत्व मिलने के कारण दुनिया का भारत के प्रति रुझान आना बहुत तेज गति से होने वाला है और मुझे विश्वास है कि देश के सभी राज्यों को इसका लाभ मिलेगा देश की युवा पीढी को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने एनडीए सरकार को एक और अवसर दिया है। उनकी सरकार देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगी। मनोनीत प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिर सरकार भारत और इसकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार देश का तेज गति से विकास करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

राष्ट्रपति भवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया। इससे पहले एनडीए संसदीय दल ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। नई दिल्ली में पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को एनडीए नेता के रूप में चुनने का प्रस्ताव रखा और इसका सभी एनडीए सहयोगियों ने समर्थन किया। तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि देश ने उल्लेखनीय प्रगति और परिवर्तन देखा है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत के पास सही समय पर एक सही नेता है और वह हैं नरेंद्र मोदी।

नरेंद्र मोदी को समर्थन देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा की है और जो कुछ कार्य बचे हैं उन्‍हें वे अब पूरा करेंगे।

मैं आपका अभिनंदन करता हूं और आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे सब लोग चलेंगे सब पार्टी के लोग मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं और यही कहूंगा कि हम सब लोग इनके साथ रहेंगे और एक साथ हो करके जो कुछ भी करेंगे इनकी बात को मानते हुए हम लोग आगे चलेंगे।

Editor

Recent Posts

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

7 घंटे ago

UAE और सिंगापुर में भी अब UPI ऐप के माध्‍यम से हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के…

7 घंटे ago

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…

7 घंटे ago

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, DoT, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता हुए

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

13 घंटे ago