आज का अखबार हिंदी 8 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल हुए मतदान को सभी अखबारों ने सचित्र दिया है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – प्रचंड तपिश के बीच जोश, 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग। हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है – असम और बंगाल में बरसे वोट। पंजाब केसरी ने लिखा है – आधे भारत में हुई वोटिंग अब 260 सीटों पर मतदान बाकी।

भ्रामक विज्ञापन के लिए सेलिब्रिटी और इन्‍फ्लुएंसर भी जिम्‍मेदार, राष्‍ट्रीय सहारा में है। पत्र ने आगे लिखा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्देश दिया है कि प्रख्‍यात और सार्वजनिक हस्तियों को किसी विज्ञापन का समर्थन करने के दौरान जिम्‍मेदार व्‍यवहार निभाना चाहिए। साइबर वित्‍तीय धोखाधडी में इस्‍तेमाल डेढ लाख से अधिक मोबाइल ब्‍लॉक किए जाने को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि टेलीकॉम विभाग वित्‍तीय धोखाधडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेता है।

हिन्‍दुस्‍तान ने उत्‍तराखंड में कुमाऊं के बाद गढवाल मंडल में भी वायु सेना के हेलीकॉप्‍टरों द्वारा जंगल की आग बुझाने के चित्र को देते हुए लिखा है – 12 सौ हेक्‍टेयर जंगल खाक, अभी भी इस आग पर काबू पाना चुनौती।

दैनिक भास्‍कर की खास खबर है – ओडिशा की पुरी में रथ यात्रा के लिए अक्षय तृतीया से बनने शुरू होंगे तीनों रथ।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

1 घंटा ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

2 घंटे ago