बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल-बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेंगे।
2 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में बिम्सटेक समूह के सदस्यों को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा, संपर्क, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। बिम्सटेक विदेश मंत्रियों का पहला संस्करण पिछले वर्ष जुलाई में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था। बिमस्टेक बहुआयामी सहयोग के लिए सात दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है भारत के अलावा इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…
केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी)…
जल निकायों के पुनरुद्धार को अवसंरचना विकास के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक…