ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “ओडिशा सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का विकास करने के लिए गोदाबरीश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय के नाम पर एक अहम योजना शुरू की है। पहले चरण में 2,200 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा जिसमें 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आज 204 आदर्श प्राथमिक विद्यालयों की आधारशिला आज रखी गई।”
सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 के फाइनल मुकाबले में कल भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। सात साल बाद, भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की। बैठक के बाद एस. जयशंकर ने 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक विरासत परियोजनाएं वर्चुअल माध्यम से सौंपीं। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत रूप से धन के लेन-देन को सुगम बनाने के लिए यूपीआई समन्वय का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नई दरें 7 जून से लागू होंगी।





