insamachar

आज की ताजा खबर

India defeated Bangladesh 3-1 to clinch the SAFF Women Championship title for a record sixth time.
Current Affairs खेल

भारत ने बांग्लादेश को तीन एक से हराकर रिकॉर्ड छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया

सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 के फाइनल मुकाबले में कल भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। सात साल बाद, भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

गोवा के मडगांव में खेले गए सैफ महिला चैम्पियनशिप 2026 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने सात साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को फिर अपने कब्जे में लिया। खिताबी मुकाबले की शुरुआत में ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में भारत की ओर से प्यारी जाख्सा ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आई। सनफिदा ने शानदार गोल कर भारत को फिर बढ़त दिलाई, जबकि लिंडा कॉम ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम वापसी नहीं कर सकी और भारत ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने फाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा और ब्लू टाइग्रेस ने एक यादगार जीत के साथ अपने अभियान का शानदार समापन किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *