भारत

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली सहित कई हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में राष्‍ट्रीय राजधानी सहित कई हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन किया।

आप आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और दिल्‍ली के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद रखना चाहती है और अब इसके लिए सीबीआई का प्रयोग किया है।

दूसरी ओर, भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में जलभराव की समस्‍या से जनता का ध्‍यान हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने गोपाल राय के आरोपों को खारिज किया और कहा कि सीबीआई के अनुसार अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं करते हैं। वीरेन्‍द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजने के न्‍यायालय के फैसले का स्‍वागत किया।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…

11 घंटे ago

टोल अनुपालन और डिजिटल प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026 में संशोधन किया गया

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…

11 घंटे ago

CCI ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर की 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड NH-927 निर्माण की सरकारी निजी भागीदारी वार्षिकी मोड परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…

14 घंटे ago