भारत

आप विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्य ठप हो गए हैं। करतार सिंह तंवर ने कहा कि विकास कार्यों के अभाव और पानी एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के कारण दिल्ली ‘नरक’ में तब्दील हो गई है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आनंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दलितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे।

आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद सहित कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा।

सचदेवा और सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि दिल्ली के लोग सत्तारूढ़ पार्टी के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों से तंग आ चुके हैं और अब उसकी सरकार का अंत निकट है। आप के दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि की प्रशंसा की।

करतार सिंह तंवर ने कहा, ‘‘दिल्ली की हालत खराब है। एक पार्टी जो भ्रष्टाचार को खत्म करने के आंदोलन से पैदा हुई थी, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।’’

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अलचिकि लिपि के शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अलचिकि लिपि के…

9 घंटे ago

भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

भारत के ग्रैंड मुफ्ती, शेख अबूबक्र अहमद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।…

9 घंटे ago

भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ हुआ

भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ हुआ है। यह…

9 घंटे ago

NHAI ने दो राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के राज्य में फैले 310.35 किलोमीटर…

9 घंटे ago