ब्रिटेन के अर्थशास्त्री मार्टिन वुल्फ ने अनुमान व्यक्त किया है कि भारत, वर्ष 2047 तक एक महाशक्ति बन जाएगा। एक अंग्रेजी दैनिक अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत चार गुना अधिक जनसंख्या के साथ वर्ष 2047 तक अमरीका के आर्थिक उत्पादन की बराबरी कर लेगा। मार्टिन वुल्फ ने कहा कि यदि भारत का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2047 तक प्रति वर्ष 5 प्रतिशत की दर से और अमेरिका की जी.डी.पी. दो दशमलव तीन प्रतिशत की दर से बढ़ती है तो भारत की अर्थव्यवस्था, क्रय शक्ति समानता के मामले में अमरीका के बराबर होगी। मार्टिन वुल्फ ने कहा कि भारत में सामर्थ्य है और पश्चिम के साथ उसके अच्छे संबंध हैं यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…