अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने कहा- भारत पर लगने वाला टैरिफ अस्थायी रूप से घटाकर 10% किया जाएगा

व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा नए वैश्विक टैरिफ की घोषणा के बाद भारत को अस्थायी रूप से 10 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

धारा 122 के अन्तर्गत घोषित 10 प्रतिशत का यह नया टैरिफ कोई अतिरिक्त टैरिफ नहीं है, बल्कि यह पहले के अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम पर आधारित शुल्कों का स्थान लेगा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

वर्तमान समायोजन, अमरीकी अदालत द्वारा लगाए गए कानूनी प्रतिबंधों और वैकल्पिक वैधानिक तंत्रों के माध्यम से कार्रवाई जारी रखने के प्रशासन के घोषित इरादे दर्शाता है।

इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और अमरीका हाल ही में अपनाए गए संयुक्त वक्तव्य के अनुसार पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अमरीका का दौरा करेगा।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

45 मिनट ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

49 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

50 मिनट ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

53 मिनट ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

57 मिनट ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

2 घंटे ago