आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में सुपर 8 चरण आज से शुरू हो रहा है। सुपर 8 चरण के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के के. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं, भारत सुपर 8 में अपना पहला मैच कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा। सुपर 8 चरण के पहले ग्रुप में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका वहीं दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कल रात ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने ऑस्ट्रेलिया को 105 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने नौ ओवर और चार गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। एडम जैम्पा को प्लैयर ऑफ द मैच चुना गया।
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…
क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…
भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…
भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…