भारत

रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए NSA अजीत डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया

रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जा सकते। मॉस्को में आयोजित बैठक में अजीत डोभाल ने कहा कि जिम्मेदार देशों को यह तय करना होगा कि वे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों का साथ देंगे या उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में इसे बहुत ही प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया है। उन्होंने महसूस किया है कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों को ध्यान देने की जरूरत है। यह मानवता के सभी मूल्यों पर प्रहार करता है। भारत खुद ही इस प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। अप्रैल 2025 में, पूरी दुनिया ने जम्मू-कश्मीर में 26 निर्दोष नागरिकों की जघन्य हत्या देखी है।

अजीत डोभाल ने पश्चिम एशिया की स्थिति का उल्लेख करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में व्यापार की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस दौरान उन्होंने रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago