झारखंड सरकार ने अनियमितताओं के कारण रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की है। इनमें वर्ष 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग, और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड- टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं।
रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, सहायक अभियंता, सिविल जज, अपर लोक अभियोजक और फॉरेस्ट रेंज अधिकारी की भर्ती के लिए ली गई परीक्षाएं शामिल हैं। सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन संरक्षक और अन्य प्रशासनिक तथा तकनीकी पदों की परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।
झारखंड सरकार की अधिसूचनाओं में कहा गया है कि अनियमितता से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय से फास्ट-ट्रैक अदालत गठित करने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा, जेपीएससी और जेएसएससी में आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली समिति दो महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…