अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए अपने क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख डाला। पैट कमिंस का लगातार दूसरी हैट्रिक लेने का कारनामा भी बेनूर हो गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रन बनाये और जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की आस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है।
आस्ट्रेलिया को अब सोमवार को हर हालत में भारत को हराना होगा और यह दुआ करनी होगी कि अगले मैच में बांग्लादेश अफगानिस्तान को हरा दे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने आखिरी मैच में सोमवार को आस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी जबकि अफगानिस्तान से अप्रत्याशित हार के बाद आस्ट्रेलिया के लिये यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…