भारत

नीट परिणामों को लेकर विवादों के बाद राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्‍पष्‍टीकरण जारी किया, कहा- उच्च प्रदर्शन मानकों के कारण स्कोर में वृद्धि

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट-यूजी की कटऑफ में वृद्धि परीक्षा की प्रतिस्‍पर्धा और उम्मीदवारों के उच्च प्रदर्शन मानकों को दर्शाती है। एजेंसी ने नीट यूजी परिणामों के संबंध में हाल के विवाद के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण जारी किया।

एजेंसी ने आगे कहा कि एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक के पुराने और नए संस्करणों में अंतर के कारण, विषय विशेषज्ञों ने कहा कि एक विकल्प के स्थान पर दो विकल्पों को सही माना जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं की चिंताओं की जांच के लिए गठित शिकायत निवारण समिति ने कहा कि परीक्षा के समय के नुकसान का पता लगाया गया था और ऐसे उम्मीदवारों को उत्तर देने की दक्षता और बर्बाद हुए समय के आधार पर अंकों के साथ मुआवजा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से समिति ने सुनिश्चित किया कि इन केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया गया।

Editor

Recent Posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

2 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

2 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

2 घंटे ago

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

15 घंटे ago