अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एन एक्‍स टी कॉन्क्लेव में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हमेशा बातचीत के लिए उत्सुक रहते हैं और विभिन्न मुद्दों पर रानिल विक्रमसिंघे के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोनी एबॉट हमेशा से भारत के मित्र रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्टेमयेव, लेखक एलेक रॉस, अमेरिकी भौतिक विज्ञानी डॉ. ब्रायन ग्रीन और अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…

46 मिनट ago

WOAH PVS मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…

52 मिनट ago

ASI द्वारा अमेरिका और नीदरलैंड से वापस लाई गईं तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस को सौंपा गया

भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

55 मिनट ago

एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट में श्रीलंका-A ने भारत-A को हराकर फाइनल में जगह बनाई

श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में…

2 घंटे ago

भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए IOC के समक्ष कार्ययोजना पेश की

भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दृष्टिकोण…

2 घंटे ago

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अगले हफ्ते से फिर से होगी शुरू

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर…

2 घंटे ago