भारत

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में शेष छह लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव और राहत अभियान जारी, 49 लोगों को बचाया गया

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 49 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी छह की तलाश जारी है।

माणा गांव के समीप हुए हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य का आज दूसरा दिन है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी ताकत से बचाव अभियान चला रही हैं, ताकि शेष श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज माणा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर राहत अभियान का जायजा लिया। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सेना और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात कर ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सु‍रक्षित निकाले गए श्रमिकों से भी मुलाकात की। व

हीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने हिमस्खलन के कारण फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की और राज्य में हो रही बारिश और बर्फबारी की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

6 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

6 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

6 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

6 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

6 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

6 घंटे ago