कर्नाटक में भीषण गर्मी के बाद कई क्षेत्रों में अब मूसलाधार बरसात हो रही है। दक्षिणी कन्नड़ और रायचूर जिले में कल 10 सेंटीमीटर बारिश हुई। चिक्कमगलुरु और बेलगावी में भी भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने उडुपी, शिवमोग्गा, कोडागु जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश या गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। विजयपुरा, कलबुर्गी, बागलकोट, बेलगावी, यादगीर, दावणगेरे, बल्लारी, मांड्या, मैसूरु, बेंगलुरु ग्रामीण, शहरी जिलों में मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
राज्य के कई हिस्सों में 16 मई तक बारिश और हवा की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 19 मई तक दक्षिणी कन्नड़, उडुपी और उत्तरी कन्नड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से आगामी पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…