अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सीमा के पास सैनिकों का संघर्ष जारी

यूक्रेन के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सीमा के पास सैनिकों का संघर्ष जारी है। इस बीच, रूस ने आज दावा किया कि उसके सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के पास उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती शहर वोवचांस्क में प्रवेश कर चुके हैं। बीते शुक्रवार को सीमा पर अचानक घुसपैठ के बाद रूस ने नौ गांवों और नगर पालिकाओं पर भी नियंत्रण ले लिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है जिसमें यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र से लगभग छह हजार लोगों को निकाला गया है।

इस बीच, रूस ने यह भी बताया कि उसके सीमावर्ती शहर बेलगोरोड में कम से कम 15 लोग मारे गए और कई घायल हो गए, जब एक यूक्रेनी मिसाइल के टुकड़ों की चपेट में आने के बाद एक अपार्टमेंट का खंड गिर गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago