भारत

तमिलनाडु विधेयक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्‍यायालय से पूछे सवाल

तमिलनाडु विधेयक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्‍यायालय से सवाल पूछे हैं। उन्‍होंने कहा कि संविधान में निर्धारित समय सीमा की व्‍यवस्‍था न होने पर भी क्‍या विधेयकों की मंजूरी के लिए राज्‍यपालों पर कोई समय सीमा तय की जा सकती है ? संविधान के अनुच्‍छेद 143 (1) के तहत राष्‍ट्रपति को विधि और लोक महत्‍व के मामलों में सर्वोच्‍च न्‍यायालय की राय लेने का अधिकार है।

राष्‍ट्रपति ने 14 सवालों पर न्‍यायालय की राय पूछी है। इसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्‍छेदों 200 और 201 जिसमें राज्‍यपालों और राष्‍ट्रपति के लिए विधेयकों की मंजूरी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, उसमें किसी तरह की समय सीमा या विशेष प्रक्रिया संबंधी आवश्‍यकताओं का उल्‍लेख नहीं है। राष्‍ट्रपति ने शीर्ष न्‍यायालय से पूछा है कि संविधान के अनुच्‍छेद-200 के अंतर्गत जब राज्‍यपाल को विधेयक मंजूरी के लिए भेजा जाता है उस समय उसके पास क्‍या संवैधानिक विकल्‍प है। इसके अतिरिक्‍त यह भी पूछा गया है कि अगर विधेयकों पर राज्‍यपाल द्वारा संविधान के अनुसार लिया गया फैसला न्‍यायसंगत हो, तो संविधान के अनुच्‍छेद-361 के तहत उनके फैसलों पर कब न्‍यायिक समीक्षा को पूरी तरह रोका जा सकता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के उस निर्देश पर सवाल उठाया है, जिसमें कहा गया है कि विधेयकों पर तय समयसीमा में मंजूरी न देने की स्थिति में उसे स्‍वीकृत मान लिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago