भारत

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भारत-विस्तार नामक डिजिटल पहल का शुभारंभ किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्मार्ट, सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन से एक ही कॉल में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने इसे कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक सलाह, मंडी मूल्य और मौसम संबंधी जानकारी मिलेगी।

शिवराज सिंह चौहान कहा कि सरकार का लक्ष्‍य फसलों का उत्‍पादन बढ़ाना है। हमारा लक्ष्‍य उत्‍पादन बढाना उसके लिए नई-नई किस्‍में आईसीआर फसलों की तैयार करना, उत्‍पादन की लागत घटाना, मैग्‍नाइजेशन तकनीकी का इस्‍तेमाल करके कम लागत का उत्‍पादन कैसे हो ताकि प्रोफिट बढ़े उसका प्रयास। किसान को उसके उत्‍पादन का दाम देना अगले एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदी की हमने कोशिश की है। मौसम की मार अगर फसल को बरबाद कर दे तो नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं के माध्‍यम से करते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस डिजिटल पहल को किसान क्रांति की शुरुआत बताया और किसानों से इसका भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…

19 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 203 किलोग्राम रवादार मादक पदार्थ से लदी स्पीड बोट को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…

22 मिनट ago

चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत – कृष्णा को लॉन्च किया गया

तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में निर्माणाधीन तीन कैडेट प्रशिक्षण…

5 घंटे ago

आधार ऐप के माध्यम से 1 मिलियन लोगों ने घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप को लेकर आम जनता में भारी…

8 घंटे ago

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के लिए जिनेवा पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के…

8 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में कई जगहों पर गरज और बिजली गिरने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के…

8 घंटे ago