भारत

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चाओं की शुरुआत की है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्य प्रदेश (एमपी) राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की। यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एमपी के कृषि मंत्री अदल सिंह कंसाना के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने राज्यों में कृषि क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की।

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित सर्वोपरि है तथा केन्द्र सरकार राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। बैठक में फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, किसान रजिस्ट्री, ई-नाम, किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रीकरण आदि सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भरपूर संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि केन्द्र मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पिछले महीने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद से कृषि मंत्री चौहान ने अपने मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने तथा उन्हें शीघ्रता से हल करने के लिए राज्य मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की है। केंद्रीय मंत्री ने पिछले महीने असम और छत्तीसगढ़ के राज्य कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

Editor

Recent Posts

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अहमदाबाद में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप से, जहां मौजूदा चैंपियन भारत ने कल रात अहमदाबाद…

38 मिनट ago

कल शाम चाँद दिखाई देने के साथ ही आज से रमज़ान का पवित्र महीना शुरू

देश के कई हिस्सों में कल शाम चाँद दिखाई देने के साथ ही आज से…

41 मिनट ago

भारतीय खाद्य निगम ने वैश्विक भुखमरी से निपटने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ चावल आपूर्ति का महत्‍वपूर्ण समझौता किया

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भूख से लड़ने के उद्देश्य…

44 मिनट ago

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में मुस्लिम समुदाय के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण रद्द किया

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थाओं में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पांच…

18 घंटे ago

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।…

18 घंटे ago

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात…

18 घंटे ago